Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

महराजगंज: महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में क्रिकेट का रोमांच, सुपर ओवर ने बढ़ाया उत्साह

दिनांक: Friday, 09 January 2026 | समय: 03:14 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। बृजमनगंज स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन गुरुवार को तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
दिन का पहला मुकाबला सोहास और सुगही के बीच खेला गया।

सोहास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 89 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुगही की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 94 रन बनाकर 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया। सुगही के बल्लेबाज निखिल ने एक ही ओवर में 5 छक्के जड़कर मैच को रोमांचक बना दिया।

दूसरा मैच बेलवादानी और सिंहपुर ताल्ही के बीच हुआ। बेलवादानी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 97 रन बनाए। जवाब में सिंहपुर ताल्ही की टीम 84 रन पर ऑलआउट हो गई और बेलवादानी ने यह मुकाबला 13 रन से अपने नाम कर लिया।

तीसरा और सबसे रोमांचक मुकाबला बेलवादानी और चैनपुर के बीच खेला गया, जिसका फैसला सुपर ओवर में हुआ। सुपर ओवर में बेलवादानी ने 22 रन बनाए, जबकि चैनपुर की टीम केवल 12 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ बेलवादानी ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

मैचों के सफल आयोजन में अभिलाष जायसवाल, बंटी मद्धेशिया, आकर्ष जायसवाल, सूरज सिंह जायसवाल और अमन कसौधन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *