Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

सरोजनीनगर के कंचनपुरी में विकास की रफ्तार तेज, 20 लाख से सीसी सड़क व नाली निर्माण का शिलान्यास

दिनांक: Friday, 09 January 2026 | समय: 11:32 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजाबिजली पासी द्वितीय वार्ड के कंचनपुरी मोहल्ले में बुधवार को सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह शिलान्यास वार्ड पार्षद द्वारा स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कंचनपुरी क्षेत्र में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से दो स्थानों पर नाली व सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। पहला कार्य छोटेलाल के मकान से गंगाराम के मकान तक गली में तथा दूसरा सुरेश के मकान से देवी प्रसाद वर्मा के मकान तक गली में कराया जाएगा। लंबे समय से जर्जर सड़क और क्षतिग्रस्त नालियों के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

शिलान्यास के दौरान उपस्थित पार्षद प्रतिनिधि लवकुश रावत ने बताया कि वर्षों से नाली की उचित निकासी न होने के कारण गलियों में गंदा पानी जमा रहता था, जिससे आवागमन में दिक्कत और बीमारियों का खतरा बना हुआ था। नाली और सड़क निर्माण के बाद क्षेत्रवासियों को जलभराव और कीचड़ से स्थायी राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि यह विकास कार्य विधायक डॉ राजेश्वर सिंह, मेयर सुषमा खर्कवाल और पूर्व सांसद कौशल किशोर के  मार्गदर्शन व आशीर्वाद से संभव हो सका है।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे मोहल्ले के लिए बड़ी राहत बताया।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *