रायबरेली: नागरिक सुविधा दिवस का 6 माह का रोस्टर जारी, हर माह होगी जनसुनवाई

रायबरेली। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में निवास करने वाले नागरिकों की दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से नागरिक सुविधा दिवस का आगामी छह माह (जनवरी से जून 2026) का रोस्टर जारी कर दिया गया है।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि आयुक्त, लखनऊ मंडल के कार्यालय आदेश के अनुपालन में प्रत्येक माह के अंतिम मंगलवार को नागरिक सुविधा दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दौरान आम नागरिक अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे।

नागरिक सुविधा दिवस के अंतर्गत स्ट्रीट लाइट, सड़क व नाली निर्माण, जलापूर्ति, सीवरेज, ट्रैफिक व्यवस्था, अतिक्रमण, नालियों की सफाई, जलभराव, हाउस टैक्स, म्यूटेशन, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी मूलभूत जनसमस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

जनवरी से जून 2026 तक नागरिक सुविधा दिवस का रोस्टर

  • 27 जनवरी 2026 – अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)
  • 24 फरवरी 2026 – अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)
  • 31 मार्च 2026 – अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)
  • 28 अप्रैल 2026 – जिलाधिकारी
  • 26 मई 2026 – अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)
  • 30 जून 2026 – अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)

जिलाधिकारी ने बताया कि सभी कार्यक्रम नगर पालिका परिषद रायबरेली में आयोजित किए जाएंगे, जहां संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे ताकि शिकायतों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *