Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

मकर संक्रांति से पहले बनी बंथरा में जनसेवा, शंकरी सिंह ने बांटे कंबल व खिचड़ी किट

दिनांक: Wednesday, 14 January 2026 | समय: 10:08 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

सरोजनीनगर (लखनऊ)। मकर संक्रांति पर्व की पूर्व संध्या पर सरोजनीनगर विकास खंड के बनी बंथरा गांव में जनसेवा और सामाजिक सरोकार का प्रेरक दृश्य देखने को मिला। वरिष्ठ भाजपा नेता शंकरी सिंह ने अपने मूल गांव में स्थानीय नागरिकों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस अवसर पर शंकरी सिंह ने ग्रामीणों को डबल बेड के उच्च गुणवत्ता वाले कंबल तथा खिचड़ी किट (बासमती चावल, दाल, देशी घी, नमक और अचार सहित) वितरित की। साथ ही सभी ग्रामीणों को जलपान कराकर मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह और अपनत्व का माहौल देखने को मिला।

विकास कार्यों की दी जानकारी

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शंकरी सिंह ने गांव में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री रेतेश्वर धाम मंदिर के विकास कार्य के लिए ₹5 करोड़ 32 लाख की स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे मंदिर परिसर का व्यापक विकास किया जाएगा। इसके साथ ही ₹27.46 लाख की लागत से पंचायत भवन निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है।

जनता के आशीर्वाद को बताया अपनी ताकत

शंकरी सिंह ने भावुक स्वर में कहा, “मैं एक साधारण किसान परिवार से आता हूं। आज जो भी हूं, वह आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से हूं। जनता का विश्वास और प्रेम ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।”
उन्होंने सरोजनीनगर विधानसभा के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व और सतत प्रयासों के कारण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य संभव हो पा रहे हैं।

गांव में रहा जनसहभागिता का व्यापक समर्थन

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बनी रमेश गुप्ता, सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य विद्याधर दीक्षित, आचार्य रामप्रकाश द्विवेदी शास्त्री, पूर्व प्रधान राकेश सिंह, विनय दीक्षित, शिव नारायण सिंह, कुंवर बहादुर सिंह, पार्षद मनोज रावत, राजेश सिंह, आर.डी. शुक्ला, विकास सिंह, रितेश सिंह, राम खेलावन रावत सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, प्रेम और सहयोग की भावना बनाए रखने के संदेश के साथ हुआ।ग्रामीणों ने इसे शंकरी सिंह की जनसेवा और ग्रामीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बताया।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *