Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बेला गांव के सचिन कुमार चौरसिया का केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में चयन, क्षेत्रीय लोगो ने दी बधाई

दिनांक: Saturday, 17 January 2026 | समय: 06:08 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेला निवासी सचिन कुमार चौरसिया का केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में चयन होने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले सचिन ने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार सचिन शुरू से ही पढ़ाई और लक्ष्य को लेकर गंभीर रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और केंद्रीय सुरक्षा बल में चयन की प्रक्रिया पूरी की। उनके चयन की सूचना मिलने के बाद गांव में लोगों ने उनसे मिलकर बधाई दी।

सचिन के पिता बिकन चौरसिया, माता नीति देवी और भाई प्रवेश चौरसिया ने बताया कि परिवार के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सचिन ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया।

चयन की जानकारी मिलने के बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जयसवाल, सभासद झीनक विश्वकर्मा, जगदंबा जायसवाल, प्रधान प्रतिनिधि सुनील सहानी, नीरज, प्रमोद, विकास, सुनील, सतीश, प्रवेश, अनिल, मनीष, पंकज, दीपक सहित अन्य ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर सचिन को बधाई दी और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

ग्रामीणों का कहना है कि सचिन का चयन क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए एक उदाहरण है और इससे केंद्रीय सुरक्षा बलों में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को दिशा मिलेगी।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *