Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

अधिवक्ताओं पर हमलों के विरोध में फरेंदा में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को ज्ञापन

दिनांक: Saturday, 17 January 2026 | समय: 06:16 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

सौरभ जायसवाल

फरेंदा, महराजगंज। जनपद बाराबंकी में अधिवक्ता के साथ टोलकर्मियों द्वारा किए गए जानलेवा हमले तथा जनपद महराजगंज में सम्मानित अधिवक्ता श्री अमलेश कुमार पर दबंग अपराधियों द्वारा किए गए हमले के विरोध में अधिवक्ता समाज में गहरा रोष व्याप्त है।

दोनों ही मामलों में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ताओं में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर फरेंदा तहसील में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी फरेंदा के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा।

ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने उल्लेख किया कि जनपद महराजगंज में अधिवक्ता श्री अमलेश कुमार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई शिथिल बनी हुई है और अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं जनपद बाराबंकी में अधिवक्ता पर हुए हमले की घटना में भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है।

अधिवक्ताओं ने दोनों घटनाओं को गंभीर कानून-व्यवस्था का विषय बताते हुए दोषी अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही दोनों मामलों में पीड़ित अधिवक्ताओं को समुचित क्षतिपूर्ति प्रदान किए जाने की भी मांग रखी गई।

इसके अतिरिक्त अधिवक्ताओं ने प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अधिवक्ताओं की जान, माल और सम्मान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिवक्ता संरक्षण कानून को शीघ्र लागू किए जाने की मांग की।अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *