सह संपादक एसके सोनी निष्पक्ष दर्पण राष्ट्रीय मासिक पत्रिका/न्यूज पोर्टल
रायबरेली। जनपद में चोरों का आतंक जारी है, बाइक चोर हो या घंटा चोर या अष्टधातु की मूर्ति चोरी करने वाले, ऐसे सभी चोरों को पुलिस अधीक्षक की टीम ने जेल की सलाखों के पीछे जरूर भेज दिया लेकिन खीरों कस्बा की लापरवाह पुलिस बाइक चोर, बैट्री रिक्शा से बैट्री चुराने वाले गिरोह सहित हाल ही हुई कस्बे के सलमान के घर में लाखों के जेवरात नगदी की चोरी की गुत्थी सुलझाने में नाकाम साबित हो रही है, चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए पुरानी बजार से देर शाम नया बैटरी रिक्शा चोरी कर लिया। अनुमान यह लगाया जा रहा है कि बीते दिनों कस्बा की मजार से चोरों ने एक बैटरी रिक्शा चोरी करते हुए उसकी बैटरी निकाल कर रायबरेली रोड पर किसी सुनसान जगह पर खड़ा कर दिया था। हो सकता है इस नए बैट्री रिक्शा से बैट्री चोरी के बाद कही छोड़ दे, फिलहाल कस्बे के कई लोग बैटरी रिक्शा की तलाश में जुटे हैं।
इधर पुलिस ने वही रटा रटाया आश्वासन का जवाब देते हुए शिकायती पत्र को लेते हुए कहा है जल्द कार्यवाही की जाएगी।
आपको बता दे बीते कई माह से खीरों कस्बे में चोरों का आतंक व्याप्त है। व्यापारी नाराज है, व्यापारी की बाइक चोरी सहित घर में लाखों की चोरी के खुलासा की मांग कर रही है, लेकिन बेखौफ चोर कस्बा के पुरानी बाजार से बीती रात फिर एक नया बैट्री रिक्शा लोडर चोरी करते हुए फिर से पुलिस को चुनौती दी है। फिलहाल अंदाज लगाया जा रहा है कि बैटरी रिक्शा चोरों का गिरोह सिर्फ बैटरी चोरी करने का कार्य करता है।
नया बैटरी रिक्शा लोडर की सिर्फ एक किस्त हुई जमा, अब चोरी
कस्बा क्षेत्र की पुरानी बजार के सौरभ पुत्र मेवालाल ने बताया कि किसी तरह पैसा एकत्र करके अपनी दुकान के सामान के लिए एक बैटरी रिक्शा लोडर खरीदा था, बैटरी रिक्शा की अभी एक ही किस्त जमा की थी कि बीती रात चोरी हो गया। उनका कहना है कि रोज की तरह घर के पास बैट्री रिक्शा लोडर को खड़ा किया था, रात में चोर रिक्शा का लॉक तोड़कर चोरी कर ले गए। खीरों पुलिस को शिकायती पत्र दिया है, दो दिन का समय मांगा है। अब देखना यह है कि इन सभी चोरियों का खुलासा खीरो पुलिस कब करती है तो पता नहीं, लेकिन पुलिस के प्रति व्यापारियों में आक्रोश जरूर देखने को मिल रहा है। व्यापारियों ने पुलिस की रात्रि ग्रस्त पर भी सवाल खड़े किए हैं?
क्या कहते है हल्का दरोगा
इस मामले में हल्का दरोगा संतोष कुशवाहा से बात की गई तो बताया कि शिकायती पत्र मिला है, पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।


















