Thursday, 22 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Thursday
22 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज के चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी और नेताजी जयंती का आयोजन

दिनांक: Friday, 23 January 2026 | समय: 05:36 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

बृजमनगंज, महराजगंज। चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, फुलमनहा बृजमनगंज में बसंत पंचमी पर्व एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि प्रताप सिंह एवं उप प्रधानाचार्य बेचन यादव द्वारा मां सरस्वती एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, जिससे विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण में परिवर्तित हो गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि प्रताप सिंह ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां सरस्वती की आराधना से बुद्धि, विवेक और सकारात्मक सोच का विकास होता है। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य बेचन यादव, कार्यालय प्रभारी कुलदीप कुमार, शिक्षक जनार्दन भारद्वाज, शैलेष पाण्डेय, संजय कुमार, शिक्षिकाएं पूजा पाण्डेय, शिवानी शर्मा, संतृप्ति जायसवाल, रुफिया खातून, जूली गौड़, आस्मिन खातून, सोनिया शर्मा सहित अभिभावक जगदीश, कृपा नाथ, भरथरी, अनीता और भोला उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *