Thursday, 22 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Thursday
22 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

लालगंज में बीएमपीएस ने धूमधाम से मनाई बसंत पंचमी, मां सरस्वती की पूजा-अर्चना

दिनांक: Friday, 23 January 2026 | समय: 05:53 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

लालगंज, रायबरेली। कस्बा लालगंज स्थित बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल (बीएमपीएस) में विद्या की देवी मां सरस्वती के पावन पर्व बसंत पंचमी को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों और अध्यापकों ने विद्या देवी मां बागेश्वरी (मां सरस्वती) के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की तथा मानव कल्याण की कामना की। प्रशासनिक सचिव सिद्धार्थ सिंह ने मां बागेश्वरी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया और सभी के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

अपने संबोधन में सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में विद्या देवी मां सरस्वती का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि मां बागेश्वरी शीघ्र प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर आशीर्वाद देती हैं और उनकी कृपा से विद्यार्थियों का भविष्य संवरता है। सरस्वती पूजा से मन प्रसन्न और एकाग्रचित होता है, जो विद्यार्थी जीवन के मार्गदर्शन में सहायक सिद्ध होता है।

विद्यालय के प्रबंधक शांतनु सिंह ने जानकारी दी कि बसंत पंचमी के अवसर पर बीएमपीएस की सभी शाखाओं में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अभिभावक अपनी सुविधा के अनुसार अपने बच्चों का प्रवेश करा सकते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह जानकारी बीएमपीएस के पीआरओ यशबहादुर यादव द्वारा दी गई।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *