सह संपादक एसके सोनी निष्पक्ष दर्पण राष्ट्रीय मासिक पत्रिका/न्यूज पोर्टल
रायबरेली। परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी वर्ष 2026 के तारतम्य में अखिल विश्व गायत्री परिवार रायबरेली द्वारा परम पूज्य गुरुदेव पँ श्रीराम शर्मा आचार्य जी का आध्यात्मिक जन्मदिवस वसंत पर्व पर हजारों भक्तों द्वारा बडे ही हर्षोल्लास श्रद्धा विश्वास एवं आस्था के साथ मनाया गया।
इस विशेष पर्व का विशेष महत्व यह भी है कि इस दिन परम पूज्य गुरुदेव द्वारा प्रज्वलित अखंड दीप के भी सौ वर्ष पूरे हुए तथा परम पूज्य गुरुदेव की साधना के भी सौ वर्ष पूरे हुए।
आज यह वसंत पर्व गायत्री परिवार के लिए अद्भुत और अलौकिक है l इस अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ रायबरेली में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ जिसमें हजारों की संख्या में याजकों ने हवन किया। इसके अलावा पंच कुंडीय यज्ञ शाला विभिन्न संस्कार संपन्न हुए जिसमें 13 यज्ञोपवीत, 4 दीक्षा, 56 विद्यारंभ, 01 पुंसवन, 02 अन्नप्राशन संस्कार रहे।
इस पावन पर्व पर रायबरेली नगर और जनपद से अभूतपूर्व जनसमूह परम पूज्य गुरुदेव वंदनीया माताजी तथा गायत्री माता को प्रणाम और भोजन प्रसाद ग्रहण करके आध्यात्मिक वातावरण में सुख शांति का अनुभव करता हुआ दृष्टिगोचर हुआ।
इस कार्यक्रम में श्रीमती मीना सिंह, आरसी श्रीवास्तव, हरीकान्त शर्मा, हनुमत वीर पांडे, कमल बाजपेयी, पूनमशर्मा, गिरीश श्रीवास्तव, एस पी सिंह, कृतंजय मौर्या, वृजपाल सविता आदि का सराहनीय योगदान रहा।


















