Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

मतदान का संदेश, सम्मान और शपथ: रायबरेली में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित

दिनांक: Sunday, 25 January 2026 | समय: 06:03 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज रायबरेली के प्रांगण में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों को मतदाता शपथ दिलाई गई।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। इसके उपरांत विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजरों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही नए युवा मतदाताओं को बैज एवं टोपी प्रदान कर सम्मानित किया गया। मतदाता दिवस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के संदेश का सजीव प्रसारण भी देखा और सुना गया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी, इसी उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। उन्होंने मतदान को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताते हुए नागरिकों से आगामी सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रगान के पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बैलून उड़ाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। साथ ही, उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों द्वारा 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सेल्फी प्वाइंट पर सामूहिक फोटो भी ली गई।

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा बताया गया कि विशेष अभियान के अंतर्गत 18–19 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 14,000 नए मतदाताओं के फॉर्म-06 भरवाकर उन्हें मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया जारी है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) अमृता सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन चन्द्रा, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा, उप जिलाधिकारी विवेक राजपूत, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *