Thursday, 22 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Thursday
22 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

ऑटो बना मौत का वाहन! बृजमनगंज क्षेत्र में यात्री जान जोखिम में डालने को मजबूर

दिनांक: Sunday, 25 January 2026 | समय: 12:27 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज–नौगढ़, बृजमनगंज–फरेंदा और कोलोहिया मार्ग पर इन दिनों ओवरलोड वाहनों का संचालन खुलेआम किया जा रहा है। निजी वाहन चालकों की मनमानी इस कदर बढ़ गई है कि यातायात नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर वाहन दौड़ाए जा रहे हैं, जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार श्री प्लस वन में पास ऑटो में 12 से 13 सवारियों को ठूंसकर ले जाया जा रहा है। कई बार यात्रियों को वाहन के पीछे बैठाकर सफर कराया जाता है, जो सीधे तौर पर उनकी जान को खतरे में डालने जैसा है। मजबूरी में सफर कर रहे यात्रियों के लिए यह एक खतरनाक यात्रा साबित हो रही है।

यात्रियों का कहना है कि किराया देने के बावजूद उन्हें सुरक्षित यात्रा की गारंटी नहीं मिल पा रही है। ओवरलोड वाहनों के तेज और लापरवाह संचालन से राहगीर भी परेशान हैं। अधिक मुनाफा कमाने के लालच में वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हुए यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह स्थिति पुलिस और एआरटीओ विभाग की जानकारी में होने के बावजूद लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से मार्गों पर गुजर रहे हैं।

इस संबंध में बसंत सिंह क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी अभियान जारी रहेगा।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *