सह संपादक एसके सोनी
रायबरेली। जिले के थाना क्षेत्र में इन दिनों रिक्शा चोरी से लेकर बैटरी चोरी की वारदातें लगातार उजागर हो रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बैटरी रिक्शा से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसने में पुलिस नाकाम साबित है।
आपको बता दें कि नगर कोतवाली पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब शहर क्षेत्र में चोरी की बैटरी चोरी होने की शिकायत के बाद शातिर चोरों को तलाश कर रही पुलिस को थाना क्षेत्र अन्तर्गत बावन बीघा मैदान के पास से चोरों को दबोच लिया गया। इन शातिर चोरों के पास से 10 बैटरियां बरामद हुई हैं।
पूरी घटना पर एक नजर
ज्ञात हो कि बीते दिन थाना कोतवाली नगर पर प्रार्थी अभिषेक सोनी पुत्र अंजनी कुमार सोनी निवासी मालखाना कैपरगंज थाना कोतवाली नगर रायबरेली ने थाना कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर देकर बताया कि दिनांक बीती 25 जनवरी को प्रातः करीब 04 बजे उनकी फर्म न्यू धर्मेश्वरी टायर सिविल लाईन्स से अज्ञात चोर द्वारा 10 बैटरी चोरी कर ली है।
नगर कोतवाली पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-33/2026 धारा- 305(1)/331 (4) बीएनएस बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत करते हुए चोरों की तलाश जारी थी। इसी बीच नगर कोतवाली पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल हुई।
थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-33/2026 धारा-305(1)/331(4) बीएनएस व बढोत्तरी धारा- 317(2) बीएनएस के वांछित अभियुक्तों का पता चला तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया गया।
आखिर कौन है शातिर बैट्री चोर अभियुक्त
नगर कोतवाली पुलिस को गिरफ्तार अभियुक्तों में निवासी बेडिया कालोनी सर्वोदय नगर मिलएरिया के चाँदबाबू पुत्र चकवा कुमार सहित उपरोक्त निवासी निगम कुमार पुत्र स्व० रंगीलाल की गिरफ्तारी के साथ निवासी विसन का पुरवा मजरे बेला भेला थाना भदोखर के परवेश कुमार पुत्र मिश्री लाल गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बतया कि इन अभियुक्तों के पास चोरी की 10 बैटरी के साथ थाना क्षेत्र अन्तर्गत बावन बीघा मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया है।
खीरों पुलिस चोरों पर शिकंजा कसने में नाकाम
बीते दिनों खीरों के कस्बा क्षेत्र में जेवरात नगदी चोरी सहित बाइक चोरी के साथ बैटरी रिक्शा से बैटरी चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। पुलिस अभी तक ऐसे चोरों पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रही है, स्थानी व्यापारी जनता परेशान है, वहीं पुलिस की गश्त पर भी सवालिया निशान खड़े हुए।
अभी बीते दिनों एक नया बैट्री रिक्शा लोडर चोरी होने के बाद चोरों ने बैटरी निकालकर खाली रिक्शा लीडर सुनसान जगह पर छोड़ दिया। फिलहाल अभी तक पुलिस के हांथ खाली है। अब पुलिस इन सभी चोरियों का खुलासा कब करती है यह तो पता नहीं लेकिन व्यापारी व आम जनता में इन चोरियों को लेकर भय का महौल व्याप्त है।


















