सह संपादक निष्पक्ष दर्पण राष्ट्रीय मासिक पत्रिका
लखनऊ। शराब के शौकीन लोगों को एक झटका मिलते हुए अब शराब खरीदने पर थोड़ा ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। सरकार ने 1 अप्रैल से आबकारी नई नीति को मंजूरी दे दी है जिससे देसी व अंग्रेजी शराब 1 अप्रैल से महंगी हो जाएगी।
सरकार ने नई आबकारी नीति को मंजूरी देते हुए साल 2026-27 के लिए नई आबकारी नीति लागू करते हुए शराब प्रेमियों को बड़ा झटका दिया है। क्योंकि नई नीति लागू होने के बाद 1 अप्रैल से प्रदेश में शराब पीना अब महंगा होगा। सरकार ने इस बार 71,278 करोड़ रुपये के राजस्व का भारी-भरकम लक्ष्य रखते हुए कीमतों और लाइसेंस फीस में बढ़ोतरी की है।
शराब के दामों कितनी होगी बढ़ोतरी
देसी शराब: ₹5 की बढ़ोतरी और ‘बच्चा’ पैक
– दाम: 36% अल्कोहल वाली देसी शराब अब 165 रुपये की जगह 173 रुपये होगा
– नया 100 एमएल (ML) के छोटे मिनिएचर पैक को उतारते हुए 42.8 डिग्री तीव्रता वाले इस पैक की कीमत 50 रुपये होगी।
1 अप्रैल से अंग्रेजी शराब की बोतल पर 10 रुपये से लेकर 30 रुपये तक की होगी बढ़ोतरी।
– लाइसेंस शुल्क और कोटा दोनों में 7.5% का इजाफा भी किया गया है।


















