Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

‘आपका विधायक–आपके द्वार’ का 156वां शिविर: 86 लोगों का नेत्र परीक्षण, 4 मेधावियों को साइकिल

दिनांक: Saturday, 14 February 2026 | समय: 10:30 PM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ, सरोजनीनगर। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित ‘आपका विधायक–आपके द्वार’ अभियान का 156वां जनसुनवाई शिविर पंडित खेड़ा स्थित सौभाग्य मैरिज हॉल में आयोजित किया गया। हर सप्ताह की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक अपनी समस्याओं और सुझावों के साथ शिविर में पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक की टीम ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के माध्यम से उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू कराई। शिविर में आयुष्मान कार्ड, इंटरलॉकिंग, हैंडपंप, मंदिर जीर्णोद्धार, तारा शक्ति सिलाई सेंटर, स्ट्रीट लाइट सहित विभिन्न जनकल्याणकारी विषयों से जुड़े करीब 20 मामलों पर कार्रवाई प्रारंभ की गई। एक वरिष्ठ नागरिक का आयुष्मान कार्ड मौके पर ही बनवाया गया, जिससे उन्हें तुरंत राहत मिली।

स्वास्थ्य सेवा हर द्वार तक

शिविर के अंतर्गत सन आई हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। इस दौरान 86 लोगों की आंखों की जांच की गई। जिन लोगों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई, उन्हें निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य सुविधा को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने की इस पहल को लोगों ने सराहा।

‘गांव की शान’ मेधावियों का सम्मान

कार्यक्रम में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार मेधावी छात्रों अद्विक श्रीवास्तव (96%), अभिनव झा (94%), राखी शर्मा (89.33%) और श्रृष्टि बाजपेई (70.83%) को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बताया गया कि इस अभियान के तहत अब तक 1700 से अधिक मेधावियों को लैपटॉप, टैबलेट और साइकिल देकर प्रोत्साहित किया जा चुका है।

युवाओं के लिए खेल संसाधन

युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से पंडित खेड़ा में 170वें बॉयज यूथ क्लब और 106वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। क्लबों को क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल और कैरम सहित विभिन्न खेलों की संपूर्ण स्पोर्ट्स किट वितरित की गई, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवा खेलों के माध्यम से आगे बढ़ सकें।
सम्मान और सहभागिता

कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ नागरिकों और अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही ‘ताराशक्ति निःशुल्क रसोई’ के माध्यम से सभी उपस्थित लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर पार्षद गीता गुप्ता, संजय गुप्ता (क्षेत्रीय मंत्री, किसान मोर्चा), पिंटू यादव, रेनू विश्वकर्मा (उपाध्यक्ष, व्यापार मंडल), कुलदीप कुमार, मुंशी लाल शुक्ला, अनुज कुमार, दीपक विश्वकर्मा, राजा वधन, महिपाल सिंह यादव, अशोक कुमार, गणेश प्रसाद विश्वकर्मा, राम शिरोमणि त्रिपाठी, सुरेश कुमार शर्मा, कमल कांत त्रिपाठी, सत्यनारायण प्रजापति, शिव शंकर श्रीवास्तव, शांति देवी, मालती सिंह, संतोष कुमार, महाराज दीन, लक्ष्मण तिवारी, शांति, विनोद कुमार शुक्ला, ज्ञान सिंह यादव, कांती पांडेय, विमलेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

‘आपका विधायक–आपके द्वार’ अभियान के माध्यम से नियमित रूप से गांव-गांव पहुंचकर जनसंवाद और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया जारी है। पंडित खेड़ा में आयोजित यह 156वां शिविर भी सेवा, संवाद और सहभागिता का उदाहरण बनकर सामने आया।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *