Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
क्राइम

तेलीबाग गोलीकांड: पेट छूकर निकली गोली, घायल युवक खतरे से बाहर, आरोपी गिरफ्तार

दिनांक: Thursday, 05 March 2026 | समय: 08:41 PM | लेखक: | श्रेणी: क्राइम, लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के तेलीबाग क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक युवक को गोली लगने की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही पीजीआई थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार 04 मार्च 2026 को लगभग 13:30 बजे सूचना मिली कि थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलीबाग में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना की जानकारी जुटाई। जांच में पता चला कि घायल युवक की पहचान अंकित वर्मा (25 वर्ष) पुत्र सर्वजीत वर्मा निवासी राजीवनगर घोसियाना, थाना पीजीआई के रूप में हुई है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार गोली अंकित वर्मा के पेट को छूते हुए निकल गई थी। घटना के बाद घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर-2 ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया।

फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर है। घटना में गोली चलाने के आरोपी सुमित यादव पुत्र बब्लू यादव (25 वर्ष) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मौके पर शांति और कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रायबरेली में 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा

09 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला ने थाना क्षेत्र के एक युवक पर अपनी…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *