स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नगर में चेयरमैन राकेश जायसवाल ने किया भूमि पूजन

[post-views]

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज (महाराजगंज)। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 7 स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नगर में लंबे समय से नाली की सुविधा न होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के समाधान की दिशा में बुधवार को नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया गया।

सौरभ जायसवाल के घर से चंद्रशेखर गुप्ता के घर तक बनने वाली नाली के निर्माण कार्य का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल और सभासद प्रतिनिधि मुकेश यादव की देखरेख में भूमि पूजन के साथ किया गया।

बताया गया कि इस क्षेत्र में करीब 10 से 12 घरों के लोग लंबे समय से जल निकासी की समस्या से जूझ रहे थे। बरसात के दिनों में पानी जमा होने से आवागमन में भी कठिनाई होती थी। स्थानीय नागरिकों द्वारा इस समस्या को कई बार उठाया गया था, जिसके बाद नगर पंचायत प्रशासन ने नाली निर्माण का निर्णय लिया।

भूमि पूजन के अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जल निकासी की समस्या दूर होगी और आसपास के घरों को जलभराव से राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान झिनक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया, झिनक चौधरी, मुकेश यादव, विनय जायसवाल, दीपक कुमार, सागर कनौजिया, विमल जायसवाल, चंद्रशेखर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

नाली निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए नगर पंचायत प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts