रायबरेली में 9 साल पूरे होने पर बड़ा आयोजन! लाभार्थियों को मिले लाखों के चेक, सीडीओ ने किया सम्मान

[post-views]

रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित 9 दिवसीय मेले एवं प्रदर्शनी में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को डमी चेक और प्रशंसा पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का आयोजन आरडीए के सामुदायिक केंद्र, विकास प्राधिकरण रतापुर में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 6 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इनमें सुमित, रेनू गुप्ता, शिव गणेश और धीरज कुमार को 5-5 लाख रुपये, ओम प्रकाश को 10 लाख रुपये तथा सूरज कुमार को 4.12 लाख रुपये का डमी चेक वितरित किया गया।

इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में ऋण वितरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधकों को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत उ.प्र. ग्रामीण बैंक के अनुज कुमार को प्रथम, बैंक ऑफ बड़ौदा के शैलेन्द्र प्रताप सिंह को द्वितीय और पंजाब नेशनल बैंक के रक्तिमावा दान को तृतीय स्थान पर सम्मानित किया गया।

वहीं ‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ODOP) मार्जिन मनी योजना के तहत भारतीय स्टेट बैंक के बृजभानु सिंह को प्रथम, बैंक ऑफ बड़ौदा के शैलेन्द्र प्रताप सिंह को द्वितीय तथा उ.प्र. ग्रामीण बैंक के अनुज कुमार यादव को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के विवेक सक्सेना को प्रथम स्थान मिला।
कार्यक्रम में सूचना एवं सांस्कृतिक विभाग के पंजीकृत दलों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने अपने संबोधन में कहा कि कौशल विकास मिशन और आर-सेटी से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बैंक और विभाग मिलकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन एस.एस. पाण्डेय ने किया।

इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, उप प्रधानाचार्य आईटीआई राजकुमार मौर्य, एलडीएम रूपेश दुबे, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन राजीव कुमार सिंह, वंदना सिंह सहित कई अधिकारी और लाभार्थी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों में उत्साह देखने को मिला और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ती नजर आई।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts