Tuesday, 20 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Tuesday
20 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

दिनांक: Sunday, 02 August 2026 | समय: 09:27 PM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ
  • पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए 10 पौधे, पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का लिया संकल्प

शकील अहमद

सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति द्वारा शांति नगर, सरोजनी नगर में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने मिलकर 10 पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

अभियान के अंतर्गत पोस्ट पाम, सफेद कनेर, आंवला और नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में अधिक से अधिक वृक्ष लगाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो क्षेत्र को हरा-भरा और स्वच्छ बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में समिति के संरक्षक गोविन्द मणि तिवारी एवं संजय सिंह यादव, उपाध्यक्ष हिमांशू, भीतू सिंह, कामिनी चंद्रशेखर सिंह, ममता सिंह एवं मनीष तिवारी, महासचिव अरविन्द कुमार पाल, सचिव राम सिंह यादव, कोषाध्यक्ष अंकित प्रजापति तथा विधिक सलाहकार लक्ष्मी नारायण मिश्रा एवं अक्षय तिवारी ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

सभी पदाधिकारियों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए क्षेत्रवासियों से भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि शुद्ध वायु, छाया और संतुलित जलवायु प्रदान कर मानव जीवन को सुरक्षित बनाते हैं।

इसलिए आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनका संरक्षण करना आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया तथा भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता एवं वृक्षारोपण अभियान नियमित रूप से चलाने का निर्णय लिया।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

सरोजनीनगर में ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान का 177वां सप्ताह, 17 जनसमस्याओं पर हुई कार्रवाई

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनीनगर (लखनऊ)। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित “आपका विधायक, आपके द्वार” अभियान के 177वें सप्ताह के अंतर्गत…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *