आगरा: ग्वाल बाबा हिम्यूनिटी फाउंडेशन ने कराया विशाल प्रसादी भोग, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

[post-views]
  • गोवर्धन परिक्रमा पर जा रहे श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे फाउंडेशन के पदाधिकारी, भाजपा नेताओं समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

जगनेर (आगरा)। गोवर्धन परिक्रमा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के स्वागत एवं सेवा के उद्देश्य से नगला खमानी, भवनई रोड (जगनेर) पर विशाल प्रसादी भोग का आयोजन किया गया। ग्वाल बाबा हिम्यूनिटी फाउंडेशन के तत्वावधान में तथा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू कुमार द्विवेदी की देखरेख में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में हजारों परिक्रमार्थियों ने रुककर प्रसाद ग्रहण किया।

दिग्गज नेताओं और पदाधिकारियों ने की शिरकत

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों एवं फाउंडेशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सत्यदेव दुबे ने विशेष रूप से पहुंचकर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया तथा प्रसाद वितरण में सहयोग किया।

ग्वाल बाबा हिम्यूनिटी फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव देवेश उपाध्याय ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं मंडल अध्यक्ष देवकीनंदन शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और आयोजन की सराहना की।

इन पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति

सफल आयोजन में फाउंडेशन के राष्ट्रीय स्तर के कई पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता रामप्रकाश फौजी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ललित उपाध्याय, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी आकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) अभिषेक कटारा, सह-संस्थापक सचिन शर्मा सहित समस्त भक्तगण एवं फाउंडेशन के सदस्य मौजूद रहे।

फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा की गई इस सेवा से गोवर्धन परिक्रमा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने सेवा कार्यों की सराहना की।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts