Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में सहायक अध्यापक परीक्षा सम्पन्न: 11 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा

दिनांक: Saturday, 17 January 2026 | समय: 11:26 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला शाखा) प्रारंभिक परीक्षा–2025 जनपद रायबरेली में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई। यह परीक्षा जनपद के कुल 11 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 4608 पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2628 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1980 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। वहीं द्वितीय पाली में जीव विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें कुल 4463 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2401 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 2062 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।

परीक्षा की निष्पक्षता एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ एवं अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैनात ड्यूटी कर्मियों की भूमिका की भी समीक्षा की। किसी भी परीक्षा केंद्र से किसी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि की सूचना प्राप्त नहीं हुई।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *