Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

डीएम-एसपी ने तहसील ऊंचाहार में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी

दिनांक: Saturday, 17 January 2026 | समय: 11:13 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली
  • सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 70 शिकायतें आयी, 10 का तत्काल हुआ निस्तारण

रायबरेली। तहसील ऊंचाहार में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विद्युत, समाज कल्याण एवं पूर्ति विभाग से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से तहसीलों और थानों में नियमित रूप से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है, ताकि आम नागरिक अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकें।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए और एक सप्ताह के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी प्रकरण में तकनीकी या अन्य किसी कारण से विलंब हो, तो उसका स्पष्ट कारण दर्ज कर उच्च स्तर को अवगत कराया जाए।

उन्होंने बताया कि तहसील ऊंचाहार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 70 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राजस्व विभाग से 42, पुलिस विभाग से 11, विद्युत विभाग से 5, समाज कल्याण विभाग से 4 तथा पूर्ति विभाग से 8 प्रकरण शामिल रहे। इनमें से 10 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए एक सप्ताह के भीतर समाधान के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने भी पुलिस से संबंधित मामलों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा तहसील परिसर में उपस्थित वृद्धजनों एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल भी वितरित किए गए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा, तहसीलदार ऊंचाहार आकांक्षा दीक्षित, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *