रायबरेली में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 65 लीटर अवैध शराब बरामद

[post-views]

रायबरेली। जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रोबिन आर्य द्वारा टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्रवाई की गई।

इस क्रम में महराजगंज तहसील अंतर्गत थाना बछरावां क्षेत्र के संदिग्ध ग्राम पश्चिम गाँव एवं मदन टूसी में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों और संदिग्ध घरों पर छापेमारी की गई। दबिश के दौरान कुल 65 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, साथ ही लगभग 400 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया।

कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कुल 03 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। आबकारी विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts