Friday, 27 November 2026 nishpakshdarpan.com
Friday
27 November 2026
ताज़ा खबर
मानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग पर ग्राम रोजगार सेवकों का कार्य बहिष्कार, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनीनौतनवां में 11 हजार वोल्ट की लाइन के पास बिना सुरक्षा उपकरणों के पोल पर चढ़ा लाइनमैन, उठे सवालमहराजगंज के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, NCC कैडेट्स ने किया नाटक का मंचनसरोजनीनगर नॉलेज फेस्ट में 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी, 12 दिसंबर को होगा दूसरा चरणबनी में ऐतिहासिक चार दिवसीय हटिया मेले का भव्य शुभारंभ, शंकरी सिंह ने बाबा रेतेश्वर धाम में किए दर्शन-पूजनसंविधान दिवस पर बदाली खेड़ा में डॉ. अंबेडकर को किया नमन, संतोष त्रिपाठी ने दिलाया समानता और न्याय का संदेश26/11 हमले की बरसी पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, बोले-भारत की सुरक्षा नीति में आया निर्णायक बदलावलखनऊ एयरपोर्ट पर ‘साहस-2026’ अभ्यास, विमान हादसे की स्थिति में राहत-बचाव तैयारियों का हुआ परीक्षणमानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग पर ग्राम रोजगार सेवकों का कार्य बहिष्कार, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनीनौतनवां में 11 हजार वोल्ट की लाइन के पास बिना सुरक्षा उपकरणों के पोल पर चढ़ा लाइनमैन, उठे सवालमहराजगंज के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, NCC कैडेट्स ने किया नाटक का मंचनसरोजनीनगर नॉलेज फेस्ट में 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी, 12 दिसंबर को होगा दूसरा चरणबनी में ऐतिहासिक चार दिवसीय हटिया मेले का भव्य शुभारंभ, शंकरी सिंह ने बाबा रेतेश्वर धाम में किए दर्शन-पूजनसंविधान दिवस पर बदाली खेड़ा में डॉ. अंबेडकर को किया नमन, संतोष त्रिपाठी ने दिलाया समानता और न्याय का संदेश26/11 हमले की बरसी पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, बोले-भारत की सुरक्षा नीति में आया निर्णायक बदलावलखनऊ एयरपोर्ट पर ‘साहस-2026’ अभ्यास, विमान हादसे की स्थिति में राहत-बचाव तैयारियों का हुआ परीक्षण
लखनऊ

बनी में ऐतिहासिक चार दिवसीय हटिया मेले का भव्य शुभारंभ, शंकरी सिंह ने बाबा रेतेश्वर धाम में किए दर्शन-पूजन

दिनांक: Friday, 27 November 2026 | समय: 02:01 AM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

रेतेश्वर महादेव धाम में उमड़े श्रद्धालु, शंकरी सिंह ने मेले को आस्था, संस्कृति और ग्रामीण एकता का प्रतीक बताया

शकील अहमद

बनी (लखनऊ)। बनी-बंथरा स्थित रेतेश्वर महादेव धाम मंदिर के पावन प्रांगण में प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले पौराणिक एवं ऐतिहासिक चार दिवसीय हटिया मेले का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता शंकरी सिंह ने बाबा रेतेश्वर धाम में दर्शन-पूजन कर किया। मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर आयोजित इस मेले को लेकर श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों में उत्साह देखने को मिला।

शुभारंभ के अवसर पर शंकरी सिंह ने श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि रेतेश्वर महादेव धाम की यह पावन भूमि केवल मंदिर नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और पहचान का जीवंत केंद्र है। यहां से प्रारंभ हो रहा ऐतिहासिक हटिया मेला मात्र एक उत्सव नहीं, बल्कि पुरातन परंपराओं, ग्रामीण एकता और आपसी सौहार्द का दिव्य प्रतीक है।

उन्होंने कहा, “जब हम इस मेले में एकत्र होते हैं, तो केवल व्यापार या मनोरंजन के लिए नहीं आते, बल्कि अपनी जड़ों से जुड़ने, अपने पूर्वजों की स्मृतियों को जीवित रखने और आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत सौंपने के लिए आते हैं। यह मेला हमें याद दिलाता है कि हमारा गांव, हमारी परंपरा और हमारी आस्था ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।”

शंकरी सिंह ने मेला समिति बनी के सभी सदस्यों, ग्राम प्रधानों एवं सहयोगियों को इस आयोजन को निरंतर जीवित रखने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बाबा रेतेश्वर महादेव से सभी श्रद्धालुओं पर कृपा बनाए रखने और मेले को आनंद, समृद्धि तथा सौहार्द का प्रतीक बनाने की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व सदस्य विधान परिषद प्रदीप सिंह, मेला समिति अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रधान बनी रमेश गुप्ता, पूर्व प्रधान जगनायक सिंह, विनय दीक्षित, शिव नारायण सिंह, पार्षद मनोज रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रमोद गौतम, पूर्व प्रधान ईंटगांव शशिकांत तिवारी, प्रधान ईंटगांव मोले पाल, प्रधान भदोई कामेंद्र मौर्य, पूर्व प्रधान मवई पड़ियाना राजेश वर्मा, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय पाल महासभा सज्जन पाल, कीर्तिवर्धन सिंह, पूर्व प्रधान माती अजय अवस्थी, पत्रकार गौरव शुक्ला, पूर्व प्रधान सदरौना सईद अहमद, पूर्व प्रधान परवर पश्चिम अनिल यादव, अवनीश सिंह, लवी, सीरज सिंह, नदीम भाई, रऊफ खान, दिव्यांशू त्रिपाठी, विनोद पाल, धर्मेंद्र सिंह, विकास सिंह, अजय सिंह, दीप सिंह, कल्लू कश्यप, उमेश जायसवाल, रामचंद्र कश्यप, उमा शंकर मिश्रा और मोनू पांडेय जी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

चार दिवसीय इस मेले में क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए दर्शन-पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक हटिया की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजकों और क्षेत्रीय लोगों को उम्मीद है कि बाबा रेतेश्वर महादेव की कृपा से यह मेला आनंद, सौहार्द और समृद्धि के वातावरण में संपन्न होगा।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

सरोजनीनगर नॉलेज फेस्ट में 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी, 12 दिसंबर को होगा दूसरा चरण

27 November 2026

डिग्री के साथ दृष्टि भी जरूरी, अपनी मिट्टी और इतिहास को पहचानें विद्यार्थी : डॉ. राजेश्वर सिंह शकील अहमद लखनऊ।…

लखनऊ

संविधान दिवस पर बदाली खेड़ा में डॉ. अंबेडकर को किया नमन, संतोष त्रिपाठी ने दिलाया समानता और न्याय का संदेश

26 November 2026

अवध विहार कॉलोनी और बदाली खेड़ा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के बाद लोगों में…

लखनऊ

26/11 हमले की बरसी पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, बोले-भारत की सुरक्षा नीति में आया निर्णायक बदलाव

26 November 2026

सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का किया उल्लेख रक्षा बजट और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कांग्रेस नेतृत्व…