Thursday, 26 November 2026 nishpakshdarpan.com
Thursday
26 November 2026
ताज़ा खबर
संविधान दिवस पर बदाली खेड़ा में डॉ. अंबेडकर को किया नमन, संतोष त्रिपाठी ने दिलाया समानता और न्याय का संदेश26/11 हमले की बरसी पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, बोले-भारत की सुरक्षा नीति में आया निर्णायक बदलावलखनऊ एयरपोर्ट पर ‘साहस-2026’ अभ्यास, विमान हादसे की स्थिति में राहत-बचाव तैयारियों का हुआ परीक्षणलखनऊ एयरपोर्ट पर खुला ‘कर्मयोगी बुकस्टोर’, पीएम मोदी के जीवन और विचारों पर आधारित पुस्तकें होंगी उपलब्धयूपी पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या 44 हजार के पार, 9.75 लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: डॉ. राजेश्वर सिंहपहाड़पुर में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए शिव शंकर सिंह, आचार्य पुण्डरीक जी महाराज के प्रवचनों से भक्तिमय हुआ माहौलसहकारी समितियों को आधुनिक बनाने की तैयारी, बी-पैक्स को मिलेंगी 15 लाख रुपये की ऋणमुक्त धनराशिअमावा के ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, संजय सिंह चौहान ने किया निरीक्षणसंविधान दिवस पर बदाली खेड़ा में डॉ. अंबेडकर को किया नमन, संतोष त्रिपाठी ने दिलाया समानता और न्याय का संदेश26/11 हमले की बरसी पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, बोले-भारत की सुरक्षा नीति में आया निर्णायक बदलावलखनऊ एयरपोर्ट पर ‘साहस-2026’ अभ्यास, विमान हादसे की स्थिति में राहत-बचाव तैयारियों का हुआ परीक्षणलखनऊ एयरपोर्ट पर खुला ‘कर्मयोगी बुकस्टोर’, पीएम मोदी के जीवन और विचारों पर आधारित पुस्तकें होंगी उपलब्धयूपी पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या 44 हजार के पार, 9.75 लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: डॉ. राजेश्वर सिंहपहाड़पुर में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए शिव शंकर सिंह, आचार्य पुण्डरीक जी महाराज के प्रवचनों से भक्तिमय हुआ माहौलसहकारी समितियों को आधुनिक बनाने की तैयारी, बी-पैक्स को मिलेंगी 15 लाख रुपये की ऋणमुक्त धनराशिअमावा के ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, संजय सिंह चौहान ने किया निरीक्षण
लखनऊ

संविधान दिवस पर बदाली खेड़ा में डॉ. अंबेडकर को किया नमन, संतोष त्रिपाठी ने दिलाया समानता और न्याय का संदेश

दिनांक: Thursday, 26 November 2026 | समय: 08:40 PM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

अवध विहार कॉलोनी और बदाली खेड़ा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के बाद लोगों में बांटे गए लड्डू

शकील अहमद

लखनऊ। संविधान दिवस (26 नवंबर) के अवसर पर गुरुवार को सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड की अवध विहार कॉलोनी और बदाली खेड़ा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संतोष त्रिपाठी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित लोगों को लड्डू वितरित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतोष त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके मूल्यों को आत्मसात कर उनके सपनों के समतामूलक समाज का निर्माण करें। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान और विकास का लाभ दिलाना ही हम सभी का संकल्प होना चाहिए।

उन्होंने नागरिकों से संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि संविधान निर्माताओं द्वारा दिया गया यह संविधान भारतीय लोकतंत्र की अनमोल धरोहर है, जो विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में निरंतर हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की और “बाबा साहब अमर रहें” के जयघोष लगाए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामकुमार गौतम, कुलदीप सिंह, प्रमोद कुमार, मनीष कुमार, आलोक श्रीवास्तव, फूलचंद गौतम, रितेश दुबे, राजेंद्र कुमार, राजकुमार रावत, दिलीप शाहा, राजू सिंह और प्रिंस सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

26/11 हमले की बरसी पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, बोले-भारत की सुरक्षा नीति में आया निर्णायक बदलाव

26 November 2026

सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का किया उल्लेख रक्षा बजट और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कांग्रेस नेतृत्व…

लखनऊ

लखनऊ एयरपोर्ट पर ‘साहस-2026’ अभ्यास, विमान हादसे की स्थिति में राहत-बचाव तैयारियों का हुआ परीक्षण

26 November 2026

जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, सीआईएसएफ, पुलिस, अग्निशमन और चिकित्सा दलों ने लिया हिस्सा आपात स्थिति में एजेंसियों के बीच समन्वय परखा…

लखनऊ

लखनऊ एयरपोर्ट पर खुला ‘कर्मयोगी बुकस्टोर’, पीएम मोदी के जीवन और विचारों पर आधारित पुस्तकें होंगी उपलब्ध

26 November 2026

टर्मिनल-3 के आगमन हॉल में अराइवल गेट-02 के पास मुख्य हवाई अड्डा अधिकारी दर्शन सिंह ने किया उद्घाटन शकील अहमद…