भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने योगेंद्र यादव, सैकड़ों लोगों ने दी बधाई

– नई जिम्मेदारी मिलने पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने जताई खुशी, संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद
सौरभ जायसवाल
बृजमनगंज, महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में योगेंद्र यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी नियुक्ति पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
लोगों ने कहा कि योगेंद्र यादव के जिला उपाध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी। साथ ही किसानों की समस्याओं को उठाने और उनके हितों के लिए काम करने की दिशा में भी उन्हें नई जिम्मेदारी मिली है।
इस अवसर पर दर्जा प्राप्त मंत्री शिवेंद्र चौधरी, फरेंदा नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, बृजमनगंज नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, प्रबंधक आशीष जायसवाल, सभासद रवि यादव, जेपी गौंड, मनोज जायसवाल, बबलू जायसवाल, सोनू गुप्ता, विकास तिवारी, जितेंद्र कुमार, प्रद्युम्न सिंह, झिनक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया, अमित पासवान, बबलू चौरसिया, इंद्रेश यादव, सूरज सिंह जायसवाल, रवि वर्मा, सौरभ जायसवाल, देवेंद्र यादव, नन्हे सिंह और सोनू सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
