बृजमनगंज में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित बोलेरो टीन शेड में घुसी, चालक सुरक्षित

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर चौराहे के पास सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन सड़क किनारे बने टीन शेड में जा घुसी। राहत की बात यह रही कि हादसे में बोलेरो चालक बाल-बाल बच गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो चालक आदित्य निवासी मोहनगढ़, वाहन चला रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बोलेरो सीधे सड़क किनारे बने टीन शेड से टकरा गई। दुर्घटना में टीन शेड को आंशिक क्षति पहुंची है। बताया जा रहा है कि टीन शेड के मालिक राज पुत्र सुखरंजन विश्वास, निवासी पश्चिम बंगाल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *