शकील अहमद
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। डीसीपी ट्रैफिक के निर्देश पर कृष्णा नगर क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट मेट्रो स्टेशन कानपुर रोड पर यह कार्रवाई मंगलवार को की गई।
अभियान का नेतृत्व एसीपी ट्रैफिक दक्षिणी राधा रमण सिंह ने किया, जबकि टीआई कृष्णा नगर विनोद सिंह की मौजूदगी में “सेफ ड्राइव, सेफ राइड” अभियान के तहत कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 20 ई-रिक्शा का चालान किया, जबकि एक ई-रिक्शा को सीज कर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार कानपुर हाईवे और आसपास के क्षेत्रों में यातायात को व्यवस्थित रखने तथा सड़क पर लगने वाले जाम को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।
इस दौरान बिना निर्धारित स्थान पर खड़े होने, गलत तरीके से सवारी भरने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान मनोज उपाध्याय रेसर, शहीद पथ टीएसआई सहित यातायात पुलिस के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की है।

Leave a Reply