मोहनलालगंज में जमीन कब्जाने के आरोप, तहसीलदार और लेखपाल पर उठे सवाल

मोहनलालगंज में जमीन कब्जाने के आरोप, तहसीलदार और लेखपाल पर उठे सवाल

शकील अहमद

लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र से जमीन कब्जाने के आरोपों से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें तहसीलदार ऋतुराज शुक्ला और लेखपाल इंद्रेश कुमार रावत पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि तहसील प्रशासन और राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से दबंगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

पीड़ित के अनुसार गोरखपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर ओम प्रकाश अग्रहरी के इशारे पर पूरा मामला संचालित हो रहा है। आरोप है कि राजस्व विभाग के कुछ अधिकारी और कर्मचारी प्रभाव में आकर विवादित जमीन पर कब्जा करवाने की कोशिश कर रहे हैं।

पीड़ित का कहना है कि उसने कई बार तहसील और पुलिस प्रशासन से शिकायत की, लेकिन उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। उसने आरोप लगाया कि वह कई दिनों से अधिकारियों के चक्कर काट रहा है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिल रहा है।

पीड़ित ने पुलिस पर भी मामले में अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
मामले से परेशान होकर पीड़ित ने मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायत में तहसीलदार ऋतुराज शुक्ला, लेखपाल इंद्रेश कुमार रावत और प्रॉपर्टी डीलर ओम प्रकाश अग्रहरी की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री कार्यालय और जिला प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाते हैं और पीड़ित को न्याय मिल पाता है या नहीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *