Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज का बौलिया पोखरा संवरने को तैयार, 48 लाख रुपये की मिली स्वीकृति

दिनांक: Monday, 12 January 2026 | समय: 09:26 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के सहजनवा बाबू रोड स्थित वार्ड नंबर दो में स्थित प्राचीन एवं आस्था से जुड़े बौलिया पोखरे के सुंदरीकरण की दिशा में बड़ी पहल हुई है। शासन द्वारा इसके सौंदर्यीकरण के लिए 48 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

बौलिया पोखरा नगर क्षेत्र का एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाला जलस्रोत है। नगर एवं आसपास की महिलाएं विवाह, धार्मिक अनुष्ठानों और पारंपरिक संस्कारों के दौरान यहां मिट्टी छूने की परंपरा निभाती रही हैं। बावजूद इसके, लंबे समय से अवैध अतिक्रमण और उपेक्षा के चलते इसकी स्थिति बेहद दयनीय हो गई थी और इसका अस्तित्व संकट में पड़ता जा रहा था।

अधिशासी अधिकारी ने किया निरीक्षण

बौलिया पोखरे का निरीक्षण करती अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा

सोमवार दोपहर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा ने पोखरे का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि पोखरे के सुंदरीकरण हेतु प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल चुकी है। अब शीघ्र ही सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे पोखरे को उसका पुराना स्वरूप और महत्व वापस मिल सके।

निरीक्षण के दौरान सभासद जितेंद्र कुमार, इसरार अहमद, कासिम खान, दीपक विश्वकर्मा, बबलू जायसवाल सहित स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। लोगों ने पोखरे के सुंदरीकरण को लेकर संतोष जताते हुए इसे नगर के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *