शकील अहमद
सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र अंतर्गत बिजनौर रोड नटकुर पुलिया मोड़ स्थित बाबा कॉम्प्लेक्स में राजधानी प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्लब के संरक्षक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर केक काटकर संरक्षक व उपस्थित पत्रकारों ने धर्मेन्द्र तिवारी को केक खिलाया और जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। संरक्षक संजय सिंह चौहान ने बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारिता जगत में धर्मेन्द्र तिवारी ने जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और वे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
राजधानी प्रेस क्लब के अध्यक्ष संतोष उपाध्याय ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धर्मेन्द्र तिवारी पत्रकारों की समस्याओं को लेकर समय-समय पर उनके हित में संघर्ष करते रहे हैं और संगठन को मजबूती प्रदान की है।
जन्मदिन के अवसर पर धर्मेन्द्र तिवारी ने अपने संदेश में सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदारीपूर्ण पत्रकारिता समाज को जागरूक करती है और राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान देती है।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों की कलम और कैमरे से निकली खबरें जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाती हैं और समाज को सही दिशा देती हैं। उन्होंने सभी पत्रकारों के साहस, समर्पण और प्रतिबद्धता को नमन करते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में आशीष मिश्रा, अर्पित मिश्रा, रविंद्र सिंह चौहान, शैलेन्द्र कुमार, राम राज रावत, आनंद सिंह, शकील अहमद, रामनरेश गुप्ता, कैलाश रावत, मुहम्मद शरीफ सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।


















