• Disclaimer
  • Privacy & Policy
  • Advertise With Us
  • About Us
  • contact-us
  • Editorial Policy
Wednesday, March 4, 2026
  • Login
Nishpaksh Darpan
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
    • अमेठी
    • अम्बेडकरनगर
    • उन्नाव
    • कानपुर
    • गोरखपुर
    • बाराबंकी
    • महराजगंज
    • लखनऊ
    • सीतापुर
    • रायबरेली
  • अन्य राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स
No Result
View All Result
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
    • अमेठी
    • अम्बेडकरनगर
    • उन्नाव
    • कानपुर
    • गोरखपुर
    • बाराबंकी
    • महराजगंज
    • लखनऊ
    • सीतापुर
    • रायबरेली
  • अन्य राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स
No Result
View All Result
Nishpaksh Darpan
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज

अंधेरे में बृजमनगंज कस्बा, खराब स्ट्रीट लाइटों से राहगीर और वाहन चालक परेशान

Saddeek Khan by Saddeek Khan
December 20, 2025
in महराजगंज
अंधेरे में बृजमनगंज कस्बा, खराब स्ट्रीट लाइटों से राहगीर और वाहन चालक परेशान
  • मुख्य मार्गों से लेकर गली-मोहल्लों तक बिगड़ी प्रकाश व्यवस्था, शिकायतों के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई

बृजमनगंज (महराजगंज)। नगर पंचायत बृजमनगंज कस्बे से होकर कई प्रमुख मार्ग गुजरते हैं, जिन पर रातभर वाहनों का आवागमन बना रहता है। इसके बावजूद इन मुख्य मार्गों पर बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे रात के समय कई इलाकों में अंधेरा पसरा रहता है। इसका सीधा असर राहगीरों और वाहन चालकों पर पड़ रहा है, जिन्हें आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति केवल मुख्य सड़कों तक सीमित नहीं है। कस्बे के गली-मोहल्लों में भी जगह-जगह स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हाल तब है, जब हर बजट सत्र में कस्बे की प्रकाश व्यवस्था के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया जाता है। बावजूद इसके न तो खराब लाइटें बदली जा रही हैं और न ही जहां लाइटें नहीं हैं, वहां नई लाइटें लगाई जा रही हैं।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अंधेरे की वजह से न केवल दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, बल्कि असामाजिक गतिविधियों का खतरा भी बढ़ गया है।

क्या बोले स्थानीय प्रतिनिधि

व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल ‘मंटू’ ने कहा,
“कई स्थानों पर लाइटों का पूरी तरह अभाव है और जहां लाइटें हैं, उनमें से काफी खराब पड़ी हैं। इसको लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही, जिससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है।”

वरिष्ठ सपा नेता दिलीप चौधरी ने कहा कि “रात के समय कई इलाकों में लाइटें खराब होने से अंधेरा पसरा रहता है। कुछ लाइटें तो लंबे समय से शोपीस बनकर लटकी हुई हैं। नगर पंचायत को इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।”

वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने दावा किया कि “कस्बे में लगभग 90 प्रतिशत स्ट्रीट लाइटें ठीक हैं। जो भी लाइटें खराब होती हैं, उन्हें समय रहते बदलवा दिया जाता है।” हालांकि जमीनी हकीकत स्थानीय लोगों की परेशानी बयां कर रही है। नागरिकों ने मांग की है कि खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल बदला जाए और जिन स्थानों पर लाइटें नहीं हैं, वहां नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं, ताकि कस्बे में रात के समय सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके।

Share

Related Posts

बृजमनगंज में पत्रकारों संग होली मिलन, नगर अध्यक्ष ने खिलाई मिठाई
महराजगंज

बृजमनगंज में पत्रकारों संग होली मिलन, नगर अध्यक्ष ने खिलाई मिठाई

by Saddeek Khan
March 3, 2026
होली से पहले बृजमनगंज में पुलिस का फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों को चेतावनी
महराजगंज

होली से पहले बृजमनगंज में पुलिस का फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों को चेतावनी

by Saddeek Khan
March 3, 2026
बृजमनगंज में होली-रमजान को लेकर सख्ती, पीस कमेटी बैठक में दी चेतावनी
महराजगंज

बृजमनगंज में होली-रमजान को लेकर सख्ती, पीस कमेटी बैठक में दी चेतावनी

by Saddeek Khan
March 2, 2026
योगी सरकार का विनाशक चेहरा बेनकाब – ओपी यादव
महराजगंज

बृजमनगंज में कच्ची शराब के अड्डे पर छापा, 10 लीटर शराब और 5 कुंतल लहन बरामद

by Saddeek Khan
March 1, 2026
बृजमनगंज में श्याम महोत्सव की धूम, पूरी रात भजनों पर झूमे श्रद्धालु
महराजगंज

बृजमनगंज में श्याम महोत्सव की धूम, पूरी रात भजनों पर झूमे श्रद्धालु

by Saddeek Khan
March 1, 2026
गांव के बेटे ने बढ़ाया मान: CRPF जवान शिवकुमार का बृजमनगंज में भव्य स्वागत
महराजगंज

गांव के बेटे ने बढ़ाया मान: CRPF जवान शिवकुमार का बृजमनगंज में भव्य स्वागत

by Saddeek Khan
March 1, 2026

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध वसूली का आरोप, विरोध करने पर सभासद प्रतिनिधि से मारपीट

प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध वसूली का आरोप, विरोध करने पर सभासद प्रतिनिधि से मारपीट

January 23, 2026
बृजमनगंज में सब्जी-फल विक्रेताओं पर कार्रवाई, 500 रुपये चालान से मचा हंगामा

बृजमनगंज में सब्जी-फल विक्रेताओं पर कार्रवाई, 500 रुपये चालान से मचा हंगामा

December 7, 2025
बृजमनगंज में वेंडिंग जोन तैयार: फल–सब्जी दुकानदारों का स्थानांतरण शुरू, जाम समस्या से मिलेगी राहत

बृजमनगंज में वेंडिंग जोन तैयार: फल–सब्जी दुकानदारों का स्थानांतरण शुरू, जाम समस्या से मिलेगी राहत

November 27, 2025
बृजमनगंज के राम बक्स शांति देवी स्कूल के छात्रों ने जिला स्तर पर लहराया परचम

बृजमनगंज के राम बक्स शांति देवी स्कूल के छात्रों ने जिला स्तर पर लहराया परचम

February 13, 2026

Hello world!

0
How Work From Home Spurred Employee To Move Around The World

How Work From Home Spurred Employee To Move Around The World

0
Stock Markets Experience Volatility Amidst Global Economic Uncertainty

Stock Markets Experience Volatility Amidst Global Economic Uncertainty

0
How Much Time On Social Networks Is Considered Healthy

How Much Time On Social Networks Is Considered Healthy

0
बृजमनगंज में पत्रकारों संग होली मिलन, नगर अध्यक्ष ने खिलाई मिठाई

बृजमनगंज में पत्रकारों संग होली मिलन, नगर अध्यक्ष ने खिलाई मिठाई

March 3, 2026
होली से पहले बृजमनगंज में पुलिस का फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों को चेतावनी

होली से पहले बृजमनगंज में पुलिस का फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों को चेतावनी

March 3, 2026
रायबरेली में लूट की घटना को अंजाम देने वाले सामान साहित 6 शातिर गिरफ्तार

रायबरेली में लूट की घटना को अंजाम देने वाले सामान साहित 6 शातिर गिरफ्तार

March 3, 2026
महाराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, कोल्हुई तिराहे पर 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर मौत

लखनऊ में कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत

March 2, 2026

Recent News

बृजमनगंज में पत्रकारों संग होली मिलन, नगर अध्यक्ष ने खिलाई मिठाई

बृजमनगंज में पत्रकारों संग होली मिलन, नगर अध्यक्ष ने खिलाई मिठाई

March 3, 2026
होली से पहले बृजमनगंज में पुलिस का फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों को चेतावनी

होली से पहले बृजमनगंज में पुलिस का फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों को चेतावनी

March 3, 2026
रायबरेली में लूट की घटना को अंजाम देने वाले सामान साहित 6 शातिर गिरफ्तार

रायबरेली में लूट की घटना को अंजाम देने वाले सामान साहित 6 शातिर गिरफ्तार

March 3, 2026
महाराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, कोल्हुई तिराहे पर 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर मौत

लखनऊ में कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत

March 2, 2026
  • Disclaimer
  • Privacy & Policy
  • Advertise With Us
  • About Us
  • contact-us
  • Editorial Policy
Call us: +1 234 JEG THEME

© 2025 Nishpaksh Darpan

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
    • अमेठी
    • अम्बेडकरनगर
    • उन्नाव
    • कानपुर
    • गोरखपुर
    • बाराबंकी
    • महराजगंज
    • लखनऊ
    • सीतापुर
    • रायबरेली
  • अन्य राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

© 2025 Nishpaksh Darpan