Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

21 छक्कों की बरसात! जमुनाहिया ने क्वार्टरफाइनल जीतकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री

दिनांक: Monday, 12 January 2026 | समय: 09:37 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। बृजमनगंज स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल चरण में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। क्वार्टरफाइनल के तहत कुल तीन मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी और दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

पहला क्वार्टरफाइनल: जमुनाहिया बनाम कोल्हुई

पहले मुकाबले में जमुनाहिया और कोल्हुई की टीमें आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर जमुनाहिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 131 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोल्हुई की टीम 86 रन ही बना सकी। इस तरह जमुनाहिया ने यह मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाया।

दूसरा क्वार्टरफाइनल: बेलवादानी बनाम बंजरहा

दूसरे मुकाबले में बंजरहा और बेलवादानी की टीमें भिड़ीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए बंजरहा की टीम 73 रन पर सिमट गई। जवाब में बेलवादानी की टीम ने 74 रन बनाकर मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया।

तीसरा क्वार्टरफाइनल: सुगही बनाम जमुनाहिया

दिन का सबसे रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबला सुगही और जमुनाहिया के बीच खेला गया। जमुनाहिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 8 ओवर में 158 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस दौरान जमुनाहिया के बल्लेबाज शेरू सिंह और जालंधर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए कुल 21 छक्के जड़ दिए।

जवाब में सुगही की टीम 121 रन ही बना सकी।जमुनाहिया ने यह मुकाबला 37 रन से जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
क्रिकेट प्रेमियों के अनुसार, जमुनाहिया की टीम मौजूदा प्रतियोगिता में खिताब की प्रबल दावेदार बनकर उभरी है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *