Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

बृजमनगंज मार्केट में गर्म कपड़ों की खरीदारी तेज, दुकानों पर लगी भीड़

दिनांक: Saturday, 22 November 2025 | समय: 06:49 PM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज

बृजमनगंज, महराजगंज। तापमान में गिरावट शुरू होते ही नगर के बाजारों में गर्म कपड़ों की रौनक लौट आई है। सर्दी तेज होते ही लोग स्वेटर, जैकेट, मफलर, टोपी और ट्रैकसूट सहित हर तरह के ऊनी वस्त्र खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं। सुबह टहलने वालों में ट्रैक सूट, थर्मल पैंट और स्पोर्ट्स जैकेट की मांग खासतौर पर बढ़ गई है।

कुछ दिनों से छाया बाजार का सन्नाटा अब पूरी तरह खत्म हो चुका है और गर्म कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगातार देखने को मिल रही है। नगर के छोटे-बड़े सभी व्यापारियों के यहां बिक्री में तेजी दर्ज की जा रही है।

सड़क किनारे कपड़े बेचने वाले फेरीवालों की दुकानों पर भीड़ खूब उमड़ रही है। कम दाम में गर्म कपड़े मिलने के चलते लोग इन दुकानों से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं। कई जगह फेरीवालों का स्टॉक दोपहर तक ही लगभग खत्म हो गया।

‘गांव वाले’ दुकान पर दिनभर भीड़, लगभग पूरा स्टॉक खत्म

शनिवार को नगर पंचायत क्षेत्र की ‘गांव वाले’ नाम से मशहूर दुकान पर ग्राहकों की इतनी भीड़ रही कि दिनभर में लगभग सारे गर्म कपड़े बिक गए। अन्य दुकानों पर भी सुबह से शाम तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा।

ठंड और बढ़ी तो तेजी आएगी बाजार में

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि जैसे-जैसे ठंड और बढ़ेगी, गर्म कपड़ों की बिक्री में और ज्यादा उछाल देखने को मिलेगा। फिलहाल बाजारों में ऊनी कपड़ों की बहार है और लोग जरूरत के साथ-साथ पसंद के हिसाब से भी खरीदारी कर रहे हैं।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *