बृजमनगंज थाना परिसर में सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन

बृजमनगंज, महराजगंज। थाना परिसर स्थित मनोकामना हनुमान मंदिर में शनिवार सुबह धार्मिक अनुष्ठान के रूप में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। धार्मिक मंत्रोच्चारण और भक्ति संगीत के बीच ब्राह्मणों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद आरती और पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

सुंदरकांड पाठ के बाद दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस कर्मियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में उप निरीक्षक आलोक कुमार, तारकेश्वर वर्मा, अर्चना यादव, राजन पासवान सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।

कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रधान प्रतिनिधि सोनू सिंह, दिलीप गुप्ता सहित आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक कार्यक्रम के कारण थाना परिसर में दिनभर आध्यात्मिक माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *