Monday, 26 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Monday
26 October 2026
ताज़ा खबर
स्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थितलखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्ताररायबरेली के देवगांव में शीतला माता मंदिर पर भव्य झांकी और जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सास्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थितलखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्ताररायबरेली के देवगांव में शीतला माता मंदिर पर भव्य झांकी और जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सा
उत्तर प्रदेश

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत रायबरेली में बेटी जन्मोत्सव का आयोजन

दिनांक: Thursday, 09 October 2025 | समय: 12:07 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। जनपद रायबरेली के विकासखंड बछरावां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।।यह कार्यक्रम जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय के निर्देश तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत समाज में बालिकाओं के जन्म के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना और मातृत्व का सम्मान बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में हाल ही में जन्मी बालिकाओं की माताओं को बेबी किट भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित माताओं में ज्योति, प्रेमलता, निशा सहित कई अन्य महिलाएं शामिल रहीं, जिन्होंने समाज में बेटियों के महत्व को गर्व के साथ स्वीकार किया।

इस अवसर पर एचईडब्ल्यू एवं वन स्टॉप सेंटर टीम की ओर से जेंडर स्पेशलिस्ट सुषमा कश्यप और सोशल वर्कर अर्चना सिंह ने बालिकाओं के पोषण, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, और लिंग समानता पर जागरूकता सत्र आयोजित किया। पीएचसी बछरावां से डॉ. अर्पिता ने माताओं को बालिकाओं की देखभाल और स्वास्थ्य योजनाओं के संबंध में उपयोगी जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के अंत में जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से बताया गया कि ऐसे आयोजन समाज में बेटियों के प्रति सम्मान, जागरूकता और समानता की भावना को सशक्त बनाते हैं।
यह आयोजन नारी सशक्तिकरण और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

लखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौका

25 October 2026

शकील अहमद सरोजनीनगर (लखनऊ)। लखनऊ के सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड-18 के अंतर्गत बदाली खेड़ा स्थित मानव जागृति स्कूल के पोलिंग बूथ…

रायबरेली

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पण

25 October 2026

रायबरेली। शहर के आईटीआई मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से बालापुर स्थित श्री…