Thursday, 22 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Thursday
22 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

RWA के प्रबुद्ध मतदाता तय करते हैं देश की दिशा: डॉ. राजेश्वर सिंह, मेधावियों को लैपटॉप-साइकिल का वितरण

दिनांक: Thursday, 22 January 2026 | समय: 11:22 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने वृहस्पतिवार को वृंदावन योजना अंतर्गत इब्राहिमपुर द्वितीय एवं खरिका द्वितीय वार्ड के हाई-राइज अपार्टमेंट्स की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWA) के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

एसकेडी अकादमी ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक में SIR प्रक्रिया, नए मतदाता पंजीकरण और मतदाता स्थानांतरण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रबुद्ध मतदाताओं की भूमिका पर जोर

इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि देश की राजनीतिक दिशा तय करने में प्रबुद्ध मतदाताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जहां ग्रामीण मतदाता प्रायः बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं के आधार पर मतदान करते हैं, वहीं शहरी क्षेत्रों के RWA और हाई-राइज अपार्टमेंट्स के मतदाता ग्रीन एनर्जी, पर्यावरण, विदेश नीति, ट्रेड वार और टैरिफ वार जैसे राष्ट्रीय व वैश्विक विषयों को ध्यान में रखकर मतदान करते हैं।

उन्होंने शहरी क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम मतदान प्रतिशत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना और मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करना राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक है।

मेधावियों को सम्मान, समाज को प्रेरणा

बैठक के दौरान विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। 100 से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 10 छात्रों को लैपटॉप तथा 90 से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 10 छात्रों को साइकिल प्रदान की गई।

डॉ. सिंह ने कहा कि मेधावी छात्र समाज के लिए रोल मॉडल होते हैं और उनके सम्मान से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि अब तक सरोजनीनगर क्षेत्र में 1800 से अधिक मेधावियों को सम्मानित किया जा चुका है।

स्वास्थ्य और खेल पर विशेष फोकस

युवाओं को फिट, सक्रिय और सजग बनाए रखने के उद्देश्य से डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा 32 RWA को स्पोर्ट्स किट वितरित की गईं। उन्होंने बताया कि सरोजनीनगर में अब तक 268 यूथ क्लब (बालक एवं बालिका) गठित किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कैरम आदि खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

इसके अतिरिक्त क्षेत्र में 95 ओपन एयर जिम स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 38 नए ओपन एयर जिम शीघ्र स्थापित किए जाने की योजना है।

पुस्तकालयों के माध्यम से बौद्धिक विकास

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि ज्ञान किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। इसी उद्देश्य से उन्होंने इस अवसर पर 12 RWA में पुस्तकालयों का लोकार्पण किया। इन पुस्तकालयों में ज्ञान, विज्ञान, भारतीय संस्कृति, राष्ट्र निर्माण और महापुरुषों की जीवनियों से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि अब तक सरोजनीनगर क्षेत्र की 54 RWA में पुस्तकालयों की स्थापना की जा चुकी है।

ग्रीन एनर्जी और विकास कार्यों की जानकारी

बैठक के दौरान विधायक ने जानकारी दी कि लखनऊ जनपद में स्थापित 19 कम्युनिटी सोलर पार्कों में से 9 सरोजनीनगर क्षेत्र में हैं, जिनमें 8 RWA में स्थित हैं। उन्होंने प्रत्येक RWA में कम्युनिटी सोलर पार्क स्थापित करने के लक्ष्य को दोहराया।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को सरोजनीनगर में सरकार और CSR फंड के माध्यम से संचालित विकास कार्यों की विवरणिका भी वितरित की गई, जिसमें आवासीय परियोजनाएं, कन्वेंशन सेंटर, औद्योगिक इकाइयां, शैक्षणिक संस्थान और रक्षा से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

कार्यक्रम में एसकेडी संस्था के निदेशक मनीष सिंह सहित शिव प्रकाश मिश्रा, प्रणव अग्निहोत्री, रमेश सिंह चौहान, विनोद मौर्य, संजीव अवस्थी, शंकरी सिंह, विशाल सक्सेना सहित बड़ी संख्या में RWA पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *