उत्तर प्रदेश दिवस पर लखनऊ आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, कई प्रमुख योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

लखनऊ। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार, 24 जनवरी को राजधानी लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल में आयोजित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश दिवस समारोह के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री ‘एक जनपद–एक व्यंजन’ (One District One Cuisine) योजना की औपचारिक शुरुआत करेंगे। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक जनपद के विशिष्ट पारंपरिक व्यंजनों की पहचान कर उन्हें गुणवत्ता मानकों, ब्रांडिंग और बाजार से जोड़ा जाएगा, जिससे स्थानीय व्यंजनों को क्षेत्रीय के साथ-साथ राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान मिल सके।

इसी कार्यक्रम में गृह मंत्री सरदार पटेल औद्योगिक क्षेत्र योजना का भी शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही वे उत्तर प्रदेश सरकार की CM YUVA (मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान) योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपदों को पुरस्कार प्रदान करेंगे।

समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2025-26 का वितरण भी किया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं और संस्थानों को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *