Tuesday, 20 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Tuesday
20 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
क्राइम

Delhi Red Fort Blast LIVE: लाल किला के पास कार में भीषण धमाका, 8 लोगों की मौत, 16 घायल, अमित शाह बोले-जांच जारी

दिनांक: Tuesday, 11 November 2025 | समय: 01:05 AM | लेखक: | श्रेणी: क्राइम, दिल्ली

नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक कार में भीषण धमाका हुआ, जिसमें अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई और उनके परखच्चे उड़ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास पार्किंग एरिया में हुआ। विस्फोट के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि पास खड़ी तीन और कारें भी जल गईं। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

अमित शाह बोले-धमाके में 8 लोगों की मौत, जांच जारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने LNJP अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि “धमाके में 8 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि विस्फोट कैसे हुआ। गृह मंत्रालय ने कल सुबह एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है।”

भयावह तस्वीरें और वीडियो आए सामने

धमाके से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें आग की लपटें और धुएं के बड़े-बड़े गुबार देखे जा सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है।

एफएसएल अधिकारी मोहम्मद वाहिद ने बताया कि “नमूने प्रयोगशाला में ले जाए जाएंगे, और जांच के बाद ही हम किसी निष्कर्ष पर पहुंच पाएंगे।”

पुलिस और जांच एजेंसियां आसपास के CCTV फुटेज खंगालने में जुटी हैं। शुरुआती जांच में विस्फोटक सामग्री की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा।

पृष्ठभूमि: फरीदाबाद में मिले 2900 किलो विस्फोटक से जोड़कर जांच

इस बीच, सुरक्षा एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि क्या यह धमाका फरीदाबाद में हाल ही में मिले 2900 किलो विस्फोटक से जुड़ा हुआ है। उस मामले की जांच अभी चल ही रही थी कि दिल्ली में यह बड़ा धमाका हुआ, जिससे पूरे सुरक्षा तंत्र में हड़कंप मच गया है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रायबरेली में 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा

09 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला ने थाना क्षेत्र के एक युवक पर अपनी…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *