सह संपादक एसके सोनी निष्पक्ष दर्पण राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ND NEWS
यूपी के हरदोई जिले के एक सनबीम निजी स्कूल में प्रधानाचार्य ममता द्वारा महिला अभिवाधिका से अभद्रता का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। मामले ने ऐसा तूल पकड़ा कि वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कार्रवाई की मांग उठाई, पीड़ित महिला भी अपनी अभद्रता के वीडियो परेशान होकर बीएसए कार्यालय सहित कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।
वायरल वीडियो के बाद बीएसए तीन सदस्य जांच टीम को जांच सौंपी
हरदोई जिले के एक सनबीम निजी स्कूल में प्रधानाचार्य ममता द्वारा महिला अभिवाधिका से अभद्रता का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद मामला बीएसए कार्यालय पहुंचा जहां तीन खंड शिक्षा अधिकारी बिलग्राम, हरदोई, माधवगंज की टीम का गठन करते हुए विद्यालय का स्थल निरीक्षण करते हुए जांच करवाई गई, निरीक्षण में स्कूल में बहुत सी अनियमितता पाई गई।

प्रकरण ने पकड़ा तूल तो विद्यार्थी परिषद ने भी किया प्रदर्शन, मंगवाई माफी
इस पूरे प्रकरण में सोशल मीडिया से वीडियो वायरल इतनी तेजी से फैला की मामले में विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने भी प्रिंसिपल से माफी मांगने को लेकर धरना प्रदर्शन किया। हालांकि प्रधानाचार्य ने सबसे माफ़ी भी मांगी लेकिन मामला यहीं नहीं रुका, आखिरकार पीडित अभिभाविका ने कोतवाली में इस अभद्रता को लेकर शिकायती पत्र दिया, और मुकदमा दर्ज हुआ।

क्या था पूरा मामला, क्यों एससी एसटी का दर्ज हुआ मुकदमा
आपको बता दे कि हरदोई सनबीम स्कूल प्रकरण दिन ब दिन तूल पकड़ा दिखाई दिया। मैडम की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है। मैडम का महिला अभिभावक से अभद्रता ऐसी महंगी पड़ी कि सोशल मीडिया पर जनता ने गालियों की बौछार करते हुए हर किसी ने कार्यवाही की मांग की।
आपको बता दे कि अब मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब महिला अभिभावक ने नजदीकी थाने पर मैडम की अभद्रता को लेकर एक मुकदमा दर्ज कराया जिसमें कहा कि नीलम वर्मा जो कि अपनी बेटी अलीशा वर्मा को न्यू सन्बीम पब्लिक स्कूल में पढ़ा रही थी। मैने बेटी का कोर्स 12/4/2024 को यूनीवर्सन ट्रेडस के यहां मैम के निर्देशानुसार खरीद लिया था उसके बावजूद 4 कापी स्कूल से खरीदने को बोला जिनकी कीमत 1200 रुपये थी, मेरे पास रुपये न होने के कारण से प्रधानाचार्य से 10 दिन की मोहलत मांगने गयी थी। उन्होने मेरी एक नहीं सुनी उल्टा मुझे अंग्रेजी में गालिया दी जैसे ब्लैडी पूल, सुजर गवार आदि भी बोला जबकि कोर्स के साथ कॉपी भी थी, मैं यह कहना चाहती थी तब तक कोर्स के साथ बनी कॉपी पर काम करवा दें, पैसा मिलते ही यह विद्यालय वाली कॉपी भी ले लूंगी। बाकी मेरा वीडियो सोशल मीडिया पर आप देख ही रहे है। पीड़िता ने कहा मेरे आत्मसम्मान को काफी आघात पहुंचा है। प्रधानाचार्य व प्रबन्धक पर प्रथम दुष्ट्या प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए न्याय मांगा है। पीड़िता ने अनुसूचित जाति की महिला बताते कोतवाली में FIR दर्ज करवाई है।रदनबीम स्कूल प्रकरण में प्रधानाचार्य पर गिर रही गा


















