दिनेश विश्वकर्मा
मौरावां, उन्नाव। शुक्रवार को मौरावां नगर में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष कुमार विवेक सेठ द्वारा अपने निजी आवास पर पारंपरिक खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर व क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अनिल सिंह रहे। उनके साथ संतोष भैया सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन के दौरान समाज के विशिष्ट नागरिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।
खिचड़ी भोज के दौरान स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीय संवाद देखने को मिला। वक्ताओं ने इसे भारतीय संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने वाला आयोजन बताया। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता को मजबूत करने की दिशा में सार्थक पहल करार दिया।
कार्यक्रम के समापन पर नगर अध्यक्ष कुमार विवेक सेठ ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


















