महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

[post-views]

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ शनिवार को किया गया। नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने फीता काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।

करीब 70 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई इस डिजिटल लाइब्रेरी में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। नगर अध्यक्ष ने बताया कि लाइब्रेरी में एक साथ 70 विद्यार्थियों के बैठकर अध्ययन करने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा यहां कंप्यूटर सेट, वातानुकूलित (एयर कंडीशंड) कक्ष और इनवर्टर की सुविधा भी उपलब्ध है, ताकि गर्मी और बिजली कटौती के दौरान भी विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा, “हमारा उद्देश्य नगर के बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है। बहुत ही कम शुल्क में विद्यार्थियों को लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुझे विश्वास है कि इस लाइब्रेरी से बृजमनगंज के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा और वे प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।”

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में नगरवासी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर सभासद बुधीराम चौरसिया, झीनक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया, राजन चौरसिया, अनिल मणि, सनी रैना, सिद्धेश्वर चौरसिया, रामनाथ सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बृजमनगंज के लिए गौरव का विषय बताया।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts