महराजगंज: बृजमनगंज के वार्ड-2 में पिंक शौचालय का भूमि पूजन, महिलाओं को मिलेगी बेहतर सुविधा

  • नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया शिलान्यास, महिलाओं की सुविधा को बताया प्राथमिकता

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज को स्वच्छ और महिला-अनुकूल बनाने की दिशा में गुरुवार को एक और कदम बढ़ाया गया। वार्ड नंबर-2 खानपुर में पिंक शौचालय निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।

नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि बाजार क्षेत्र में आने वाली महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को लंबे समय से सार्वजनिक शौचालय की समस्या का सामना करना पड़ता था। पिंक शौचालय के निर्माण से उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि बृजमनगंज को आदर्श नगर पंचायत बनाना उनका संकल्प है। महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता नगर पंचायत की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। पिंक शौचालय बनने से खानपुर बाजार आने वाली माताओं और बहनों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में अन्य वार्डों में भी इस तरह की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

राकेश जायसवाल ने यह भी बताया कि बाउंड्री वॉल एवं धर्मशाला निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने और धनराशि आवंटित होते ही इन कार्यों का भी शिलान्यास कराया जाएगा।

कार्यक्रम में सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, झिनक विश्वकर्मा, अनिल मणि, प्रमोद चौरसिया, विजय यादव सहित नगर पंचायत के प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने पिंक शौचालय निर्माण की पहल का स्वागत करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts