रायबरेली में पिस्टल के साथ युवक का फोटो वायरल

  • फेसबुक पर हथियार के साथ तस्वीर पोस्ट होने का दावा, ‘एक्स’ पर शिकायत के बाद खीरों पुलिस को जांच के निर्देश

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहजनबारी मजरे धुराई निवासी एक युवक का पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रहा है। मामले की शिकायत यूपी पुलिस और रायबरेली पुलिस से की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में युवक कमर में पिस्टल लगाए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भी पिस्टल के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की है।

मामले की शिकायत यूपी पुलिस और रायबरेली पुलिस से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” के माध्यम से की गई। शिकायत के बाद “एक्स” पर खीरों प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता का कहना है कि निर्देश जारी होने के तीन दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts