रायबरेली: तुलसी नगर फेस-2 में 67.55 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का विधायक अदिति सिंह ने किया भूमि पूजन

  • डूडा विभाग के अंतर्गत होगा निर्माण कार्य, स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद

रायबरेली। सदर विधायक अदिति सिंह ने सोमवार को डूडा विभाग के अंतर्गत 67.55 लाख रुपये की लागत से तुलसी नगर फेस-2 में बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।

भूमि पूजन के बाद विधायक अदिति सिंह ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और तय समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद स्थानीय निवासियों ने लंबे समय से प्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई और विधायक अदिति सिंह का आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना था कि सड़क बनने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में भी सुधार आएगा।

स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *