Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बीपीएल क्रिकेट कप में सोनाबंदी का दबदबा, दो शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में एंट्री

दिनांक: Saturday, 10 January 2026 | समय: 08:58 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

बृजमनगंज, महराजगंज। बीपीएल कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में सोनाबंदी की टीम ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए दो मैचों में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला नौगढ़ बनाम मोहनपुर के बीच खेला गया। मोहनपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 111 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नौगढ़ की टीम ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन अंत में 1 रन से मुकाबला हार गई। यह मैच दिन का सबसे करीबी मुकाबला रहा।

दूसरा मैच सोनाबंदी बनाम बेल्सड़ के बीच खेला गया। सोनाबंदी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 131 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में बेल्सड़ की टीम दबाव में आ गई और 86 रन ही बना सकी। इस तरह सोनाबंदी ने यह मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।

तीसरा और दिन का सबसे अहम क्वार्टरफाइनल मुकाबला सोनाबंदी बनाम मोहनपुर के बीच खेला गया। सोनाबंदी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुए 161 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहनपुर की टीम सोनाबंदी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और महज 61 रन पर सिमट गई। सोनाबंदी ने यह मुकाबला 100 रन से जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिजीत सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *