Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बदलाव के दौर में महिलाओं का बढ़ा है आत्मविश्वास: रानी कामिनी सिंह

दिनांक: Wednesday, 29 April 2026 | समय: 10:18 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश
  • मोमिनपुर अहमदाबाद गांव में युवा नेता मेहरबान अली के आवास पर बैठक का आयोजन

सलमान खान

रामपुर स्योहारा की रानी कामिनी सिंह ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं अब स्वरोजगार और कौशल विकास के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से करोड़ों महिलाएं डिजिटल साक्षरता और बैंकिंग सेवाओं से जुड़कर अपना छोटा व्यवसाय चला रही हैं।

यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव ला रही है। मंगलवार को चमरौआ विधान सभा क्षेत्र के ग्राम मोमिनपुर अहमदाबाद पहुंची रानी कामिनी सिंह, पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और उनकी पत्नी बेगम यासीन अली खां उर्फ शाहबानो का युवा नेता मेहरबान अली के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया।

उन्होंने महिलाओं से से बातचीत की। महिलाओं को सिलाई, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प जैसे क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अब बदलाव का दौर है यह बदलाव न केवल महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा रहा है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति दे रहा है।

पूर्व मंत्री नवेद मियां ने कहा कि चमरौआ जिले की एक मात्र विधानसभा ऐसी है जो पूरी तरह ग्रामीण क्षेत्र है। चमरौआ विधानसभा क्षेत्र को विकास की ज्यादा जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोग बहुत अच्छे हैं। नूर महल को हमेशा ही इस क्षेत्र का प्यार और साथ मिलता रहा है। आगे भी यह रिश्ता कायम रहेगा।

इस मौके पर गन्ना विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबर अली खां, पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां, ग्राम प्रधान उमेश कुमार सिंह, इब्राहिम खां, नाजिम अली समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। युवा नेता मेहरबान अली ने सभी का शुक्रिया अदा किया।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *