बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 में सड़क निर्माण शुरू, 3.50 लाख रुपये की लागत से बनेगी सड़क

- सभासद सुरेंद्र कुमार ने विधि-विधान से किया भूमि पूजन, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल सहित कई सभासद और स्थानीय लोग रहे मौजूद
बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 में छोटी सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। वार्ड के सभासद सुरेंद्र कुमार ने विधि-विधान से पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए 3 लाख 50 हजार रुपये की लागत स्वीकृत की गई है।
भूमि पूजन के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा सभासद झीनक विश्वकर्मा, निरंजन चौरसिया, संतोष जायसवाल, हरिश्चंद्र यादव, रमन यादव, बमभोले मौर्या सहित वार्ड के अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
सभासद सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद वार्डवासियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। इसके साथ ही लंबे समय से चली आ रही सड़क निर्माण की मांग भी पूरी होगी।