सौरभ जायसवाल
बृजमनगंज, महाराजगंज। बृजमनगंज कस्बे के वार्ड संख्या 7 स्थित रामलीला पार्क में आगामी 8 जनवरी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना और उनके सामाजिक व संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में आरएसएस के जिला एवं खंड स्तर के कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।
सम्मेलन में आरएसएस के नागेंद्र (जिला प्रचारक), शूरवीर (सह जिला कार्यवाहक), प्रेम शंकर चौबे (खंड संपर्क प्रमुख), विजय पाण्डेय (खंड कार्यवाह), ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।
हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें आरएसएस एवं स्थानीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और अनुशासन से संबंधित दिशा-निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई।
नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल होंगे और अपने विचार साझा करेंगे। उन्होंने इसे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता की अपील की।
बैठक में सभासद काजू कन्नौजिया, बुद्धिराम चौरसिया, सनी यादव, झीनक विश्वकर्मा, जय प्रकाश गौड़, चंद्रशेखर यादव, प्रद्युमन सिंह, अनूप चौरसिया, मनोज जायसवाल, शिव प्रसाद चौरसिया, झीनक चौधरी, धर्मेंद्र चौरसिया, राजन चौरसिया, मुन्नू दुबे, दिलीप कन्नौजिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


















