Monday, 26 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Monday
26 October 2026
ताज़ा खबर
स्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थितलखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्ताररायबरेली के देवगांव में शीतला माता मंदिर पर भव्य झांकी और जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सास्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थितलखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्ताररायबरेली के देवगांव में शीतला माता मंदिर पर भव्य झांकी और जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सा
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी की अध्यक्षता में पोषण पंचायत सम्पन्न, सखी वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण

दिनांक: Thursday, 09 October 2025 | समय: 12:21 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

स्वस्थ जीवनशैली के लिए दिलाई गई पोषण शपथ

रायबरेली। मिशन शक्ति फेस 5.0 एवं राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत ब्लॉक राही सभागार में पोषण पंचायत कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।।कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती पूनम द्विवेदी ने की।

कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पोषण पंचायत की रूपरेखा, उद्देश्यों और महत्व की जानकारी दी गई।
जिला प्रोबेशन विभाग एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के हित में संचालित योजनाओं के साथ-साथ अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।

अपने संबोधन में श्रीमती द्विवेदी ने कहा कि “पोषण ही स्वस्थ समाज की नींव है। महिला और बच्चों का समुचित पोषण ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है।” उन्होंने चीनी, नमक और तेल के सीमित उपयोग, वोकल फॉर लोकल उत्पादों के प्रोत्साहन, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल, शिक्षा और डिजिटलीकरण के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि परिवारों में पुरुष सहभागिता और सामूहिक जिम्मेदारी से ही समाज में बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य परिणाम संभव हैं।

महिला आयोग सदस्य ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को समुदाय स्तर पर जागरूकता अभियान, पोषण कार्यशालाएं और आउटरीच गतिविधियों को निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और प्रतिभागियों को संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की पोषण शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम का संचालन एस.एस. पांडे ने किया।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुरेंद्र कुमार, रूमा परवीन, सूरज सिंह (भारतीय गोसेवा परिषद) सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इनसेट-

महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी ने सखी वन स्टॉप सेंटर, रायबरेली का किया निरीक्षण

रायबरेली। कार्यक्रम के पश्चात महिला आयोग की सदस्य श्रीमती पूनम द्विवेदी ने सखी वन स्टॉप सेंटर, रायबरेली का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की संरचना, सुविधाओं, परामर्श व्यवस्था एवं पीड़ित महिलाओं को प्रदान की जा रही सेवाओं का विस्तृत अवलोकन किया।

इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, सेंटर मैनेजर आस्था ज्योति और काउंसलर श्रद्धा सिंह ने केंद्र की कार्यप्रणाली और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को आश्रय, चिकित्सीय सहायता, कानूनी परामर्श, पुलिस सहयोग और काउंसलिंग जैसी सभी सेवाएं एक ही छत के नीचे निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।

श्रीमती द्विवेदी ने कहा कि “वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए एक सशक्त मंच है, जो संकट की घड़ी में सुरक्षा, सहारा और न्याय प्रदान करता है।”

उन्होंने केंद्र टीम को महिलाओं के पुनर्वास और सशक्तिकरण की दिशा में और अधिक सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्रीमती द्विवेदी ने केंद्र में निवासरत महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली और महिला आयोग की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी विनय सिंह, महिला थाना प्रभारी किरण भास्कर, सेंटर कर्मचारी शेफाली सिंह एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

लखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौका

25 October 2026

शकील अहमद सरोजनीनगर (लखनऊ)। लखनऊ के सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड-18 के अंतर्गत बदाली खेड़ा स्थित मानव जागृति स्कूल के पोलिंग बूथ…

रायबरेली

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पण

25 October 2026

रायबरेली। शहर के आईटीआई मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से बालापुर स्थित श्री…